शहीद दिवस पर लोगों ने किया रक्तदान

कोरबा। पाम मॉल में रविवार को रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन रोटरी क्लब, छत्तीसगढ़ हेल्थ वेलफेयर, बजरंग दल, बजरंगी सेना, नि:स्वार्थ सेवा संस्थान एवं बालाजी ब्लड बैंक के सहयोग से शहीद दिवस के उपलक्ष पर वीर स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए किया गया।

शिविर में 12 बजे तक 70 यूनिट रक्त इक्कठा किया जा चुका है। आयोजन समिति ने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है।

नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। इस रक्तदान शिविर को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया।