कोरबा। शहर से लगी जीवनदायनी माँ हसदेव नदी के तट पर स्थित माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर दुरपा कोरबा हसदेव नदी तट में विश्व कल्याण जगत माता जगदम्बिका मॉं श्री सर्वमंगला देवी की असीम अनुकम्पा से चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री सर्वमंगला देवी की पवित्र भूमि में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 30 मार्च से प्रारंभ होगा एवं चैत्र शुक्ल पक्ष नवमीं 6 अप्रैल तक श्री सर्वमंगला देवी मंदिर में सर्वमनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित होंगे।
प्रबंधक एवं व्यवस्थापक नमन पाण्डेय (नन्हा) ने बताया कि सर्वकामना ज्योति कलश के अलावा सतचंडी यज्ञ, यज्ञोपवित संस्कार एवं जसगीत गायन, कीर्तन-भजन का आयोजन रखा गया है।
समस्त धर्मानुरागियों से प्रार्थना है कि मातेश्वरी माँ श्री सर्वमंगला देवी के दर्शन लाभ एवं माँ के श्रीचरणों में मनोकामना अर्पित कर अपना जीवन सफल बनावें। उक्त पुण्य कार्यो में तन-मन-धन से सहयोग देकर पुण्य यज्ञ को सफल बनावें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

