कोरबा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित परीक्षा वर्ष 2025 के अंतर्गत 10 वीं की परीक्षा प्रारंभ हो गया है।
जिले में परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों पर नियंत्रण लगाने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न दलों का गठन कर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।
21 मार्च 2025 को हाई स्कूल के संस्कृत विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षा हेतु बच्चों की दर्ज संख्या 11,613 उपस्थित 11241 एवं अनुपस्थित बच्चों की संख्या 372 है।
सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा संचालित हुआ एवं एक भी नकल प्रकरण प्राप्त नहीं हुआ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















