राहगीरों को मिलेगा ठंडा व शुद्ध पेयजल, महापौर व आयुक्त के निर्देश पर पहल
कोरबा।बढ़ती गर्मी को देखते हुए नगर पालिक निगम कोरबा ने शहरवासियों को राहत देने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अस्थायी प्याऊ शुरू कर दिए हैं।
इन प्याऊ के माध्यम से राहगीरों और जरूरतमंदों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
महापौर संजूदेवी राजपूत और निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देश पर निगम के सभी जोन क्षेत्रों में यह व्यवस्था लागू की गई है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जहां आवश्यकता हो, वहां अतिरिक्त प्याऊ भी स्थापित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

निगम प्रशासन ने प्याऊ संचालन में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि घड़ों में प्रतिदिन ताजा और शुद्ध पानी भरा जाए, जिससे लोगों को सुरक्षित पेयजल मिल सके।
महापौर और आयुक्त ने यह भी निर्देश दिए हैं कि पूरे ग्रीष्मकाल के दौरान इन प्याऊ का नियमित संचालन किया जाए, ताकि गर्मी के मौसम में नागरिकों को राहत मिलती रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















