कोरबा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा की उपस्थिति में संयुक्त कोयला मजदूर संघ एटक के क्षेत्रीय कार्यालय कामरेड देवराज भवन आजाद चौक दीपिका कॉलोनी में बैठक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता एल पी अगरिया ने की। बैठक में गेवरा क्षेत्र, दीपिका क्षेत्र, एवं कुसमुंडा क्षेत्र से साथियों ने हिस्सा लिया कामरेड वर्मा द्वारा पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व निर्णय अनुसार पार्टी सदस्यता 31 मार्च 2025 तक पूर्ण करना है और जिला सम्मेलन अप्रैल 2025 में करना सुनिश्चित है और राज्य सम्मेलन रायपुर में 13,14,15 जून 2025 को होगा।
अध्यक्ष द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर आने वाले दिनों में जन संघर्ष करने के लिए विस्तार से चर्चा कराया गया।
बैठक में दीपक उपाध्याय, क्षेत्रीय सचिव, एसकेएमएस गेवरा क्षेत्र, अरुण सिंह, विनोद कुमार, अध्यक्ष दीपका क्षेत्र, राजवीर क्षेत्रीय अध्यक्ष कुसमुंडा, के पी डड़सेना, हरनारायण केशरवानी, संदीप राठौर, विजय, रामेश्वर, गिरीश दुबे, आईएस खत्री, हिम्मतलाल, मोहम्मद असलम सहित अन्य उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















