कोरबा।जिले में मौसम का मिजाज बदला अचानक आई आंधी और बारिश से दीवार गिरने से बड़ा हादसा सामने आई है।कटघोरा के न्यू वैष्णवी राईस मिल का दीवार ढहने से 2 मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई वही 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है की शुक्रवार की दोपहर 4:00 बजे लगभग या घटना सामने आई है इस हादसे के बाद मौके पर हड़कप मच गया और चीख पुकार मच गया।
बताया जा रहा है कि मलबे में और मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल,घायलों को डायल 112 की मदद से कटघोरा अस्पताल के लिए रवाना किया गया।पुलिस गिरे हुए दीवार के मलबा में दबे हुए एक मजदूर के शव को बाहर निकाला गया है रेस्क्यू कार्य जारी है।

पुलिस गिरे हुए मलबा को हटाने का प्रयास कर रही है।
बताया जा रहा है कि कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर बरभाटा में न्यू वैष्णवी राइस मिल संचालित है जिसका संचालक गोलू अग्रवाल है। जहां काफी संख्या में मजदूर राइस मिल में काम कर रहे थे इस दौरान अचानक काफी लंबा चौड़ा दीवार अचानक ढह गया और यह घटना सामने आई।बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं कई लोग घायल है आशंका जताई जा रही है कि और भी लोग उसमें दबे होंगे।
कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे हुए हैं और आगे की कार्यवाही जारी है। घटना कब कैसे और किन परिस्थिति में हुई है इसकी जानकारी ली जा रही है वही अभी जो दबे हुए हैं उन्हें बाहर निकलने का कार्य जारी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















