यादव समाज ने किया महापौर का अभिनंदन

कोरबा। सर्व यादव समाज द्वारा नगर निगम कोरबा के नवनिर्वाचित महापौर और यादव समाज के पार्षदों का अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत और निर्विरोध निर्वाचित पार्षद नरेंद्र देवांगन ने यादव समाज के साथ ही सभी समाजों के आवश्यकता की पूर्ति का वचन दिया।

कोरबा शहर के पश्चिमी क्षेत्र में अयोध्यापुरी का मैदान आज साक्षी बन रहा था उस क्षण का जब सर्व यादव समाज के लोग नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए नरेंद्र देवांगन ,यादव समाज के अलावा आसपास के कुछ अन्य पार्षदों का स्वागत कर रहे थे।

भगवान श्री कृष्ण के पूजन अर्चन के पश्चात सभी अतिथियों का समाज द्वारा आत्मीय अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में सर्व यादव समाज के प्रदेश संरक्षक कमलेश यादव, जिला अध्यक्ष नाथूलाल यादव, कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रमणि यादव, केदार यादव, गीता यादव, हार बाई यादव, रिखी राम यादव, राम रतन यादव समेत यादव समाज के लोग उपस्थित हुए। आभार प्रदर्शन कमलेश यादव ने किया।