फेडरेशन-01 ने धूमधाम से मनाया रंग पंचमी

कोरबा। छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन 01 के द्वारा रंग पंचमी पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन कोरबा पूर्व कार्यालय श्रम शक्ति में किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में फेडरेशन 01 के प्रांतीय महासचिव आरसी चेट्टी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय संगठन सचिव सरोज राठौर सम्मिलित हुए।

होली मिलन कार्यक्रम में पारंपरिक फाग गीत का आयोजन किया गया, जिसमें जिले की सर्वश्रेष्ठ फाग मंडली उमाशंकर तिवारी फाग मंडली पथर्री पारा कोरबा एवं घनश्याम साहू के नगाड़ों के ताल में पारंपरिक गीतों की बहुत सुंदर प्रस्तुति हुई।

आयोजन से फेडरेशन 01 ने पारंपरिक गीत संगीत को सहेजने का भी संदेश दिया। होली मिलन में प्रांतीय प्रचार सचिव पवन दास, प्रांतीय जोनल सचिव घनश्याम साहू, कोरबा पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंह, कोषाध्यक्ष रवि चौहान, रजनीकांत कुर्रे, होमन देशमुख, सतीश कुमार वर्मा, बंशीलाल मंडावी, मधु धीवर, हरीश शर्मा, बलजीत कंवर, खुशवंत चंद्रा, राकेश साहू, सुनील कर्ष गजानन नेताम, राम शंकर राठौर, निलेश निर्मलकर, जितेंद्र बघेल, जसपाल देशमुख, हेमंत मांझी उपस्थित थे।