शांति हीरो होंडा डीलक्स कंपनी के प्रोमो डिवाइड का प्रचार कर रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, छह लोग घायल

कोरबा।उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिकनीपाली मुख्य मार्ग पर शांति हीरो होंडा डीलक्स कंपनी के प्रोमो डिवाइड प्रचार करने आ रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी तरह वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। राहगीरों की मदद से सभी को जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया।

बताया जा रहा है कि चारपहिया वाहन में शांति हीरो होंडा डीलक्स कंपनी के प्रोमो डिवाइड प्रचार करने राजनांदगांव से कोरबा टीम आई हुई है, जहां उरगा क्षेत्र में प्रचार करने के बाद वापस कोरबा की तरफ आ रही थी। इस दौरान चिकनीपाली मुख्य मार्ग पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार छह लोग घायल हो गए, जिसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि चार पुरुष समेत दो महिला वाहन पर सवार थे। घायल सभी राजनांदगांव निवासी अनिल यादव, वीरेंद्र प्रताप और गुलशन कुमार को गंभीर चोट आई है। घायल अनिल यादव ने बताया कि वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण यह घटना सामने आई है, जहां इस हादसे के बाद वह खुद बेहोश हो गया था। वहीं, बाकी सब खून से लहूलुहान थे। उसे भी समझ नहीं आ रहा था कि एक्सीडेंट कब कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ है।

उसने बताया कि सभी राजनांदगांव से कोरबा हीरो होंडा डीलक्स कंपनी के प्रचार-प्रसार के लिए कोरबा आए हुए थे। कंपनी के द्वारा इन्हें काम दिया गया है, जहां शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जा जाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार प्रसार करते हैं इसी के लिए उरगा इलाके में गए हुए थे। फिलहाल सभी को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और उपचार जारी है।