नपा दीपका में पीआईसी का गठन

कोरबा-दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका में पीआईसी (प्रशासकीय कार्यकारी समिति) का गठन किया गया है। अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत द्वारा विभिन्न विभागों के लिए सदस्यों को नामित किया गया है। इस संबंध में नगर पालिका कार्यालय से आधिकारिक सूचना जारी की गई है।


पीआईसी सदस्य श्रीमती संगीता साहू को शिक्षा, महिला तथा बाल कल्याण विभाग, अरुणीश तिवारी को राजस्व एवं आवास विभाग, आलोक परेडा को आवास, पर्यावरण विभाग एवं लोक निर्माण विभाग, श्रीमती सुमनलता दीपक गिलहरे को जल विभाग, सुखसागर साहू को विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग, अविनाश कुमार सिंह को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग व  श्रीमती सविता कंवर को खाद्य नागरिक आपूर्ति, पुनर्वास एवं नियोजन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

यह समिति नगर पालिका दीपका के विभिन्न प्रशासनिक एवं विकास कार्यों की देखरेख और संचालन में अहम भूमिका निभाएगी।

इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत द्वारा जानकारी साझा की गई कि यह समिति शहर के सुचारु प्रशासन और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायक होगी। नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

नगर पालिका दीपका द्वारा जारी पत्र के अनुसार, पीआईसी गठन की जानकारी कलेक्टर, नगर प्रशासन, एवं संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।