कोरबा। नगर पंचायत पाली में उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड नंबर 06 के पार्षद लखन लाल प्रजापति निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए।
सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले लखन लाल प्रजापति इससे पहले भी नगर पंचायत के पार्षद रह चुके हैं और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता काफी अधिक है।
पाली नगर पंचायत में हाल ही में हुए राजनीतिक बदलावों के बाद भाजपा को उपाध्यक्ष पद के चुनाव में बड़ी सफलता मिली। कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से पार्टी की स्थिति मजबूत हो गई थी, जिसके चलते उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन संभव हो पाया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष संजय भावनानी, नगर पंचायत चुनाव प्रभारी व भाजपा जिला महामंत्री संतोष देवांगन, पाली मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी ज्ञान सिंह राजपाल, चिंटू राजपाल, प्रयाग नारायण शांडिल्य, शैलेष सिंह, दीपक सोनकर, विवेक कौशिक, जितेन्द्र माटे, रामविलास जायसवाल, रामनारायण पटेल, उमेश चंद्रा बंटू, विक्की अग्रवाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















