एशियन महिला कबड्डी में संजू ने जीता स्वर्ण पदक

कोरबा। जिले के विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम केराकछार की कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी ने छठवीं एशियन महिला कबड्डी चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है।

यह उपलब्धि न केवल संजू देवी के लिए, बल्कि पूरे कोरबा जिला व राज्य के लिए गर्व का विषय है। उनका दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ और कोरबा तक जगह-जगह स्वागत किया गया।

संजू देवी का गृहग्राम आगमन पर भव्य और गरिमामय स्वागत किया गया। ब्लॉक कबड्डी संघ पाली द्वारा टोल नाका लिम्हा से डीजे बाइक रैली के साथ उनका स्वागत किया गया, जो चेपा, बक्साही, मुनगाडीह के साथ पाली शिव मंदिर के पास गाजे बाजे आतिशिबाजी के साथ फूल माला लादकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी के कार्यालय के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी तिलक चंदन लगाकर फूल माला पहनकर स्वागत किया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजय भवनानी, चिंटू राजपाल नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।