सरकार की वर्तमान नीतियां मजदूर विरोधी : गौतम

कोरबा। सेंट्रल कोल फील्ड (सीसीएल) रांची के कथारा क्षेत्र में आयोजित एचएमएस के सम्मेलन में कोयला मजदूर पंचायत (एचएमएस) के उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह तंवर शामिल हुए।

जनता मजदूर संघ (एचएमएस) के सीसीएल रीजन का कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि एचएमएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जनता मजदूर संघ के केंद्रीय महामंत्री, जेबीसीसीआई सदस्य, स्टैंडिंग कमेटी आन सेफ्टी फॉर कोल सिद्धार्थ गौतम थे।

उक्त सम्मेलन में एचएमएस केंद्रीय महामंत्री विनय सिंह के साथ संजय सिंह व कोयला मजदूर पंचायत के केंद्रीय उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह तंवर भी शामिल हुए।

मुख्य रूप से जनता मजदूर संघ से जुड़े सीसीएल जनता मजदूर संघ के अध्यक्ष व सीसीएल जेसीसी सदस्य कमलेश सिंह, वेलफेयर बोर्ड सदस्य सुखदेव प्रसाद, सचिव ओम प्रकाश सिंह (टीनू सिंह) सेफ्टी बोर्ड सदस्य रविन्द्र सिंह बीसीसीएल के जेसीसी सदस्य गोपाल मिश्रा, वेलफेयर बोर्ड सदस्य संजीत सिंह, केंद्रीय सचिव रंजय सिंह आदि मुख्य वक्ता रहे।

मुख्य अतिथि सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि कोल इंडिया निजीकरण की ओर अग्रसर होता जा रहा है। सरकार की वर्तमान नीतियों का हर स्तर पर विरोध जरूरी है।

गजेन्द्र सिंह तंवर द्वारा आमंत्रित करने पर श्री गौतम ने आश्वासन दिया कि कोयला मजदूर पंचायत द्वारा जब भी हमें याद किया जाएगा।