बांकीमोंगरा की उपाध्यक्ष बनी गोवर्धन गायत्री कंवर

कोरबा। नवनिर्मित नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा के पहले चुनाव में भारी बहुमत से भाजपा से सोनी कुमारी झा ने जीत हासिल किया।

वही गुरुवार को उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस और भाजपा ने दावेदारी की जिसमें भाजपा के गोवर्धन गायत्री कंवर ने जीत हासिल की ।

गायत्री कंवर को 16 मत प्राप्त हुए वही कांग्रेस के प्रत्याशी को 14 मत मिले। गायत्री कंवर के जीत से भाजपा कार्य कर्ताओं में जोश दिखाई दिया।