रायपुर।आज रात को होलिका दहन किया जाएगा, लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि भद्रा देर रात तक रहेगी। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनमें भगवान विष्णु की पूजा से अच्छे फल मिल सकते हैं। इस बार फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण भी होगा, लेकिन यह भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका कोई असर नहीं होगा।
होलिका दहन के लिए लोगों को करना होगा इंतजार :
होलिका दहन के लिए इस बार लोगों को देर रात तक इंतजार करना होगा। होलिका दहन के लिए शुभ समय रात 11:26 बजे से लेकर 12:30 बजे तक रहेगा। फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि 13 मार्च को सुबह 10:35 बजे से शुरू होकर 14 मार्च को दोपहर 12:23 बजे तक चलेगी। होलिका दहन का सही समय रात 11:26 बजे के बाद ही होगा क्योंकि भद्रा उस समय तक रहेगी।
होली के दिन बन रहे दुर्लभशिववास योग
होली के दिन फाल्गुन पूर्णिमा पर एक खास शिववास योग बन रहा है, जो दोपहर 12:23 बजे से शुरू होगा। इस दिन रात भर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा और बव और बालव करण का भी योग बन रहे हैं। इन योगों में भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी प्रकार के सुख मिल सकते हैं। होली के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:07 बजे से 12:54 बजे तक रहेगा, जो शुभ समय माना जाता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















