जांजगीर चांपा जिले के भोजपुर में सड़क हादसा हुआ है। ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अजित कुमार साहू के रूप में हुई है, जो कि बोड़सरा का रहने वाला है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, अजित कुमार साहू पीआईएल प्लांट में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत था। गुरुवार की सुबह 6 बजे उसकी ड्यूटी थी। ग्राम बोड़सरा अपने घर से जा रहा था, चांपा थाना क्षेत्र के भोजपुर पहुंचा हुआ था, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह ट्रेलर वाहन के चक्के के बीच में जा गिरा। ट्रेलर वाहन ने युवक को कुचला है मौके पर से वाहन को छोड़ चालक फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर चांपा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बीडीएम अस्पताल के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई है।
चांपा पुलिस आरोपी ट्रेलर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुटी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















