जिला अस्पताल में वाटर कूलर व फल का वितरण  

कोरबा। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा बुधवार को जिला अस्पताल में सभी मरीजों को फल जूस व मरीज को पीने के लिए वाटर फ्रिज का वितरण किया गया।

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमेन राम सिंह अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश बगडिय़ा, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार सिन्हा के उपस्थिति में रेड क्रॉस सोसाइटी के मेंबर मोहम्मद शफी द्वारा दान स्वरूप तीन वाटर फ्रिज जिसमें सामान्य, ठंडा तथा गर्म पानी देने वाला वाटर फ्रिज दिया गया।

इसके अलावा सभी मरीजों को फ्रूट जूस आदि का वितरण किया गया। वाटर फ्रिज का लोकार्पण डॉ. गोपाल कंवर ने किया।

इस अवसर हाजी अखलाक खान, राजीव सिंह, मोहम्मद वसीम खान, राकेश दास, एसएल जायसवाल, रेशम कुर्रे, रंजय कश्यप, नीरज मिश्रा, रूपेश उराव, सुमित विश्वास, विक्की जायसवाल, रूपेश साहू आदि उपस्थित थे।