कोरबा। जनपद पंचायत करतला के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मनोज झा ने छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन देवांगन एवं भाजपा प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो से सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर दोनों नेताओं ने मनोज झा को उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके नेतृत्व की सराहना की।
मुलाकात के दौरान जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने करतला जनपद एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने उद्योग मंत्री एवं भाजपा प्रदेश मंत्री से क्षेत्र में आधारभूत संरचना, रोजगार, शिक्षा एवं सडक़ निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहयोग की अपील की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखन देवांगन ने कहा कि मनोज झा के नेतृत्व में करतला जनपद के विकास को एक नई दिशा मिलेगी।
सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का लाभ जनपद क्षेत्र को दिलाने में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो ने भरोसा दिलाया कि करतला क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। हमारा उद्देश्य जनता की सेवा करना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है।
इस मुलाकात के बाद करतला क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। स्थानीय जनता को उम्मीद है कि मनोज झा के नेतृत्व में जनपद में नए विकास कार्य होंगे और क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677