प्रमोद डडसेना को वारंट सेल भेजा गया, राजेश तिवारी को मिली कटघोरा थाना की कमान
कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदस्थापना में फेरबदल करते हुए नवीन आदेश जारी किया है। आदेश के तहत जिले के दो प्रमुख थानों कोतवाली और कटघोरा के प्रभारियों को बदला गया है। इसके अलावा सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र और दो आरक्षकों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डडसेना को प्रभारी समंस वारंट सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है। वहीं कटघोरा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रेमचंद साहू को कोतवाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश तिवारी को थाना प्रभारी कटघोरा पदस्थ किया गया है। वहीं निरीक्षक विरासत कुजूर को रक्षित केंद्र कोरबा से सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र का प्रभारी बनाया गया है।
दो आरक्षकों का भी तबादला
पुलिस अधीक्षक के आदेश के तहत आरक्षक क्रमांक 483 जितेन्द्र सोनी को थाना करतला से थाना श्यांग तथा आरक्षक क्रमांक 555 नरोत्तम कुमार रात्रे को थाना श्यांग से थाना करतला पदस्थ किया गया है।
पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दृष्टि से देखा जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















