कोरबा। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से संभावित भारी वर्षा और प्रतिकूल मौसम की आशंका को देखते हुए मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना के मुख्य अभियंता ए. मिंज ने बुधवार को बांगो बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौसम की स्थिति से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने बांध में तैनात अमले से सुरक्षा व्यवस्था और संभावित परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने प्रतिकूल मौसम के दौरान सतर्कता बरतने तथा आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता एस.के. भारती सहित परियोजना के अन्य अभियंता और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















