कोरबा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से विजयादशमी उत्सव के अवसर पर कोरबा के रामसागरपारा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संघ के स्वयंसेवकों ने घोष दल के साथ पथ संचलन निकाला।
इकाई स्तर के स्वयंसेवकों की सहभागिता वाला यह संचलन रामसागरपारा, दलिया गोदाम, मुख्य मार्ग और आसपास के क्षेत्रों से होकर निर्धारित मार्ग पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता तथा संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और द्वितीय सरसंघचालक गुरुजी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इसके बाद स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से मातृभूमि की प्रार्थना की। तत्पश्चात घोष दल के साथ पथ संचलन प्रारंभ हुआ।
संघ की भूमिका और समाजसेवा पर रखे विचार
समापन कार्यक्रम में गौमुखी सेवाधाम, देवपहरी के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संघ के 100 वर्ष के सफर, इस दौरान आए उतार-चढ़ाव और वर्तमान स्थिति पर अपने विचार रखे। उन्होंने संघ को अनुशासित संगठन बताते हुए कहा कि आपातकाल सहित विभिन्न परिस्थितियों में संघ के सदस्यों ने बिना भय के समाजसेवा के कार्य किए, जो उनके अनुसार उल्लेखनीय हैं।
कार्यक्रम में उपनगर संघचालक, कार्यवाह, स्वयंसेवक और क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















