एमबीए में मासूम गुप्ता ने हासिल किया गोल्ड मेडल

फाइनेंस एवं एचआर विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राज्यपाल रमेन डेका ने किया सम्मानित, परिवार और अग्रवाल समाज में खुशी

कोरबा। कोरबा जिले के जमनीपाली निवासी मासूम गुप्ता ने एमबीए की पढ़ाई में फाइनेंस एवं एचआर विषय में गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित आईटीएम यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

मासूम गुप्ता, शशि कुमार गुप्ता एवं सुनीता गुप्ता के पुत्र हैं। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि से परिवारजनों में हर्ष का माहौल है। वहीं, दर्री-जमनीपाली अग्रवाल समाज में भी खुशी देखी जा रही है।

मासूम की सफलता पर परिजनों, समाजजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।