दीपावली पर कृष्णा हुंडई में गाडिय़ों पर बंपर छूट

कोरबा। दीपावली के त्योहारी सीजन में नई कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए कृष्णा हुंडई (कोरबा एवं कटघोरा) ने विशेष ऑफर पेश किए हैं। हुंडई के विभिन्न लोकप्रिय मॉडलों पर आकर्षक छूट और अतिरिक्त लाभ दिए जा रहे हैं। इन ऑफर्स के जरिए ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुरूप कार खरीदने का अवसर पा सकते हैं।

कृष्णा हुंडई की ओर से दी जा रही इस त्योहारी योजना में हुंडई क्रेटा पर 1 लाख 15 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। वहीं, हुंडई एक्सटर और अलकाजार पर 90 हजार रुपये तक, वर्ना और ग्रैंड आई10 निओस पर 75 हजार रुपये तक तथा आई20 पर 65 हजार रुपये तक के लाभ दिए जा रहे हैं। हुंडई ऑरा पर भी 40 हजार रुपये तक के फायदे उपलब्ध हैं।

एक्सचेंज और आसान किश्तों की सुविधा
कार खरीदने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए ग्राहकों को पुरानी गाड़ी बदलने पर विशेष एक्सचेंज लाभ, कम डाउन पेमेंट और आसान किश्तों में भुगतान के विकल्प भी दिए जा रहे हैं। आकर्षक ईएमआई योजनाओं के साथ अलग-अलग मॉडलों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार वाहन का चयन कर सकते हैं।

सप्ताह के सातों दिन रात 9 बजे तक खुला रहेगा शोरूम
त्योहारी सीजन में ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कृष्णा हुंडई के कोरबा और कटघोरा स्थित शोरूम सप्ताह के सातों दिन रात 9 बजे तक खुले रहेंगे।

ग्राहक शोरूम पहुंचकर विभिन्न कार मॉडलों, उपलब्ध ऑफर्स, एक्सचेंज लाभ और फाइनेंस योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।