विश्व महिला दिवस:कामगार फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत अमनिया मे हुआ महिलाओ का सम्मान                                     

कबीरधाम। जल जीवन के अंतर्गत हर घर मे जल पहुंचाने हेतु छत्तीसगढ़ शासंन प्रतिबद्ध है इस मिशन मे हर घर की महिलाओ की भूमिका काफी मह्त्व पूर्ण है।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही संस्था कामगार फाउंडेशन के द्वारा इसी भूमिका को ग्राम पंचायत अमनिया ब्लॉक पंडरिया जिला कबीर धाम की महिलाओ के साथ साझा किया गया।


कामगार फाउंडेशन के धीरेन्द्र कश्यप ने बताया कि विश्व महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन समाज में महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और सफलता को दर्शाता है। महिला दिवस का दिन महिलाओं की समानता, अधिकारों और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।

उपस्थित महिलाओं को पानी बचाने ,स्वच्छता प्रबंधन,सोखता गड्ढा,अपशिष्ट जल प्रबंधन , महिलाओं की स्वास्थ्य आदि बातो पर चर्चा किया गया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी महिलाओ का सम्मान किया गया. महिलाएं इस आयोजन से बहुत उत्साहित हुई। कार्यक्रम के दौरान कामगार फाउंडेशन प्रेम पाठक अध्यक्ष, धीरेन्द्र कश्यप राजेश मिश्रा देवेन्द्र उपस्थित रहे।