आयुक्त ने सरदार पटेलनगर दर्री एवं डिंगापुर कोसाबाड़ी वार्ड का किया दौरा
कोरबा। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन व्यक्तियों द्वारा नालों के ऊपर अतिक्रमण कर लिया गया है, उन्हें स्वयं ही अतिक्रमण हटाने के लिए तत्काल नोटिस दें, यदि उनके द्वारा समयसीमा में स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया जाता तो उसे हटाने की प्रभावी कार्यवाही कर अतिक्रमण को हटावें।
सडक़ों, सार्वजनिक स्थानों पर सी.एण्ड डी.वेस्ट की डम्पिंग को गंभीरता से लेते हुए सी.एण्ड डी.वेस्ट को हटाने एवं संबंधित पर नियमानुसार कार्यवाही किए जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
नगर पालिक निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता महाअभियान के तहत आज दर्री जोन के सरदार पटेल नगर वार्ड एवं कोसाबाड़ी जोन के कोसाबाड़ी डिंगापुर वार्ड में मेगा स्वच्छता ड्राईव संचालित की गई।
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने उक्त दोनों वार्डो का दौरा कर वहॉं के साफ-सफाई कार्यो का सघन निरीक्षण किया। सरदार पटेल नगर वार्ड के भ्रमण के दौरान उनके संज्ञान में यह बात लाई गई कि कतिपय लोगों द्वारा नाले के ऊपर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिसका निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने संबंधित लोगों को नोटिस देने के निर्देश अधिकारियों के दिए तथा कहा कि यदि संबंधित लोगों द्वारा निर्धारित समयसीमा के भीतर स्वयं ही अतिक्रमण नहीं हटाया जाता तो इस प्रभावी कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण को हटाएं।
इसी प्रकार अनेक स्थलों में सडक़ पर सी.एण्ड डी.वेस्ट की डम्पिंग किए जाने को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने सी.एण्ड डी.वेस्ट हटाए जाने एवं संबंधितों पर नियमों के तहत आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश भी अधिकारियों के दिए।
स्वच्छता महाअभियान के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, कार्यपालन अभियंता भूषण उरांंव, अजीत तिग्गा, राकेश मसीह, प्रकाश चन्द्रा, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, विपिन मिश्रा, सुशील चन्द्र सोनी, यशवंत जोगी, विनोद गोंड़, रितेश सिंह, स्वच्छता निरीक्षक शैलेन्द्र नामदेव, सचिन्द्र थवाईत, स्वच्छता मित्रों, सफाई कर्मचारियों, स्वच्छता कमांडो आदि ने अपनी सहभागिता दी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
