कोरबा । कोरबा के दुरपा रोड निवासी व अग्रसेन चौक स्थित एवर ग्रीन दुकान के संचालक रमेश भाई संघवी की धर्मपत्नी श्रीमती रमिला संघवी का 69 वर्ष की आयु में 4 मार्च मंगलवार को दुखद निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थी। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।
उनकी अंतिम यात्रा 5 मार्च बुधवार को सुबह 9 बजे दुरपा रोड स्थित निवास से मोती सागर पारा मुक्तिधाम के लिए जाएगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्रीमती रमिला संघवी के निधन पर गुजराती समाज व जैन समाज ने शोक व्यक्त किया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
