सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आयुक्त ने किया सम्मानित

कोरबा। नगर पालिक निगम के प्रभारी अधीक्षण अभियंता के प्रभार पर रहे कार्यपालन अभियंता एके शर्मा (बच्चन शर्मा) 28 फरवरी को निगम की अपनी दीर्घकालीन सेवा से निवृत्त हो गए।

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता श्री शर्मा एवं अन्य सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्वस्थ व दीर्घ जीवन हेतु अपनी शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर अपर आयुक्त विनय मिश्रा सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यपालन अभियंता अखिलेश शुक्ला द्वारा किया गया।

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने श्री शर्मा सहित पूर्व में सेवानिवृत्त हुए सहायक कार्यालय अधीक्षक जीएस चंदेल व सफाई कामगार केजे राव व प्रभा बाई को सम्मानित किया।