रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया श्रव्य यंत्र का वितरण

कोरबा। जिला भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमेन रामसिंह अग्रवाल, वाइस चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश बगडिय़ा व प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार सिन्हा के उपस्थिति में दिनेश कुमार सिंह को श्रव्य यंत्र (हियरिंग एड) का वितरण किया गया।

जिससे कम सुनाई देने वाले वरिष्ठ नागरिकों को श्रव्य यंत्र प्रदान करने से उनके जीवन में खुशियों का संचार देखा गया।

इस अवसर पर चेयरमैन राम सिंह अग्रवाल ने रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा श्रव्य यंत्र वितरण के लिए धन्यवाद दिया।