कोरबा। जिले में स्थित एक एल्यूमिनियम फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक महिला मजदूर की मौत हो गई और दूसरी घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार जिले में स्थित मारूति एल्युमिनियम प्राइवेट लिमिटेड में निर्माण कार्य के दौरान नींव खुदाई के समय एक भारी कॉलम अचानक गिर पड़ा। हादसे में दो महिला मजदूर इसकी चपेट में आ गई। एक महिला मजदूर उर्मिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उर्मिला की मौत हो गई।
दूसरी महिला मजदूर को मामूली चोट लगी थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। मृतका उर्मिला के परिजनों ने कंपनी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मर्ग कायम कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
कोरबा सीएसपी भूषणा एक्का ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और अगर किसी तरह की लापरवाही पाई जाती है, तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
