महाशिवरात्रि पर धूमधाम से निकली भोले की बारात

कोरबा। श्री श्री शिव परिवार काली मंदिर दुरपा रोड द्वारा लगातार आयोजन के दसवें वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ की बारात धूमधाम से निकाली गई।

भोलेनाथ की बारात पावर हाउस रोड स्थित शिव मंदिर से पूजा-अर्चना के पश्चात प्रारंभ हुई।

आकर्षक और रोमांचित करती झांकियों के साथ भोलेनाथ की बारात पावर हाउस रोड होते हुए विवाह स्थल मां काली मंदिर परिसर दुरपा रोड पहुंची। भोलेनाथ की बारात में देवताओं के साथ गण भी शामिल हुए।