कोरबा। सप्तदेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी को धूमधाम से मनाया जायेगा। इस दिन मंदिर में प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया जायेगा।
तत्पश्चात दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक हवन किया जायेगा। तत्पश्चात भगवान की आरती की जायेगी एवं प्रसाद वितरित किया जायेगा। श्री सप्तदेव मंदिर परिवार ने समस्त भक्तजनों से आग्रह किया है कि मंदिर में सह परिवार अधिक से अधिक की संख्या में आकर महाशिवरात्रि पर्व पर रूद्राभिषेक एवं हवन का पुण्य लाभ अर्जित करें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















