कोरबा में 108 संजीवनी एक्सप्रेस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रिंस पांडेय का अपहरण कर उसकी हत्या करने की मंशा से बुरी तरह मारपीट करने वाले 108 के चालक और ईएमटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दिनों यह घटना सामने आई थी,जहां मोबाईल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने प्रिंस पांडे का रेस्क्यु कर उसे थाना लाई थी। आरोपियों की नाम मोतीपाल यादव और किरण चौहान है,जो घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे।
कोरबा की सीविल लाईल पुलिस ने उन दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,जिन्होंने 108 संजीवनी एक्सप्रेस के डिस्ट्रिेक्ट मैनेजर प्रिंस पांडेय का अपहरण कर उसकी जान लेने के ईरादे से बुरी तरह मारपीट की थी। पिछले दिनों यह घटना सामने आई थी,जिसके 108 के चालक और मोतीपाल यादव और ईएमटी किरण चौहान की संलिप्तता थी।
पुलिस ने बताया,कि दोनों रिलशेन में है और किरण चौहान मैनेजर से रात की शिफ्ट में ड्युटी लगाने की मांग कर रही थी,मैनेजर द्वारा मना किए जाने पर दोनों ने उसका अपहरण किया और जंगल ले जाकर उसकी बेदम पिटाई की।
मोबाईल लोकेशन के आधार पर मैनेजर का रेस्क्यु कर पुलिस उसे थाना लाई थी। इस घटना के बाद दोनो फरार चल रहे थे,जिन्हे आखिरकर पकड़ लिया गया। दोनों के खिलाफ अपहरण और हत्या का प्रयास करने का अपराध दर्ज किया गया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि पूछताछ के दौरान बात सामने आई है,कि निजी एंबुलेंस में दोनों का अपहरण किया गया और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। मारपीट में डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के सर पर गंभीर चोटे आई थी वही शरीर पर चोट के जख्म के निशान पाए गए थे।
आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार थे जहां पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल दाखिल कर दिया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















