जिले में दुसरे चरण का मतदान सूचारू रूप से हुआ सम्पन्न
कोरबा।कोरबा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान के तहत आज पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में सुचारू रूप से निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जंनपद अंतर्गत मतदान केन्द्रों में सुबह से ही मतदान के लिए लोगो की भीड़ बनी रही।
क्षेत्र के महिला ,पुरूष, युवा, दिव्यांग सहित बुजुर्ग मतदाताओं में अपने मताधिकार के प्रति सजगता दिखाते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में स्वस्फूर्त आगे आकर मतदान किया।




युवा मतदाताओं में मतदान के लिए भारी उत्साह नजर आया। महिला मतदाताओं ने भी बढ़ चढ़ कर उमंग से अपना अमूल्य वोट देकर लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाई ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















