कोरबा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सरकार की ओर से जरूरत के अनुसार डॉयल 112 की सर्विस संचालित की जाती है। वर्तमान में इस सर्विस के तहत 22 गाडिय़ां जिले में दौड़ रही है। सोमवार को चुनावी ड्यूटी होने के कारण इस गाड़ी में अपनी सर्विस देने वाले सिपाही नहीं थे।
उन्हें जिला प्रशासन की ओर से चुनाव ड्यूटी पर भेज दिया गया था। इस कारण इन गाडिय़ों के संचालन पर असर पड़ा। अलग-अलग क्षेत्रों में 20 गाडिय़ों के पहिए दिन भर थमे रहे।
इधर डॉयल 112 के कंट्रोल रूम में टेलीफोन की घंटी घनघनाती रही। तब यहां काम करने वाले ऑपरेटरों ने बताया कि सर्विस बंद है।
आपातकालीन सहायता को कंट्रोल रूम के कर्मचारी ने संबंधित थाने को सूचना देकर अवगत करा दिया, लेकिन गाड़ी नहीं भेजा गया। दूसरी ओर कंट्रोल रूम में काम करने वाले कर्मचारी कॉलर से कहते रहे कि वह सीधे थाने चले जाएं।
डॉयल 112 की सर्विस पर तैनात सिपाहियों की ड्यूटी होने के कारण आज सर्विस को ब्रेकडाउन रखा गया। सर्विस बंद होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी हुई। उन्हें समय पर मदद नहीं मिली। हालांकि कुछ लोगों ने सीधे थाने पहुंचकर अपनी परेशानी पुलिस को बताई और पुलिस से मदद मांगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















