युवाओं के साथ वयोवृद्ध मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर किया मतदान

कोरबा।त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव में कोरबा व करतला जनपद में मतदान को लेकर मतदाताओं में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। सभी मतदान केन्द्रों में मतदान करने को लेकर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारे दिखाई दी।

लोग पंचायत पदाधिकारियों के चुनाव में मतदान करने के लिए कतारों में खड़े होकर अपने बारी का इंतजार करते रहे।

पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह था। आम मतदाताओं के साथ  ही वयोवृद्ध, बुजुर्ग, दिव्यांग  युवा सहित अभी उम्र के मतदाता अपना वोट डालने  मतदान केन्द्र पहुंचे।

कोरबा जनपद की ग्राम पंचायत कोरकोमा निवासी बुजुर्ग राजाराम कंवर, महिला मतदाता श्रीमती सनेन्द्री यादव, युवा मतदाता बंशी लाल यादव, अनिल राम, पवन कुमार राठिया ने मतदान केंद्र पहुँचकर उत्साहपूर्वक मतदान किया।

उन्होंने लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभटर हुए आमजनों से शत प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया।