पंचायत चुनाव.. गांव का मुखिया चुनने की ललक और अपने जिम्मेदारियों का अहसास…   

पहाड़ी कोरवा आंधी बाई ने ट्राईसाइकिल से पहुंचकर किया मतदान

कोरबा। पहाड़ी कोरवा आंधी बाई जमभाठा से देवपहरी वोट डालने के लिए शासन से मिले ट्राईसाइकिल से मतदान केंद्र देवपहरी आ कर अपने मतधिकार का उपयोग करने के लिए काफ़ी उत्साही नजर आई।

अब चुनाव के बाद चुने हुए जन प्रतिनिधियों का भी ये महती जिम्मेदारी होगी कि वे लोग इस प्रकार के सजग मतदाताओं के विश्वास में खरा उतरें और अपने पद के अनुरूप दायित्वों का निर्वहन करें और संविधान की मूलभावना जनता का शासन जनता के लिए और जनता के द्वारा को पूर्ण चरितार्थ करे।