रायपुर जिले के नेशनल हाईवे में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां तड़के सुबह 4:00 बजे एक ट्रेलर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा आरंग क्षेत्र के पारागांव के पास नेशनल हाइवे में हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान जिप्शम से भरे ट्रक का टायर फटने के कारण ड्राइवर और खलासी वाहन से नीचे उतरे हुए थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई।
इस बीच ट्रेलर चालक वाहन से बाहर नहीं निकल सका और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और मृतक ट्रेलर चालक को वाहन से बाहर निकाला गया। वहीं मृतक ट्रेलर चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान के लिए जांच पड़ताल कर रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















