कोरबा। लायंस क्लब आफ कोरबा द्वारा लायंस चौक में कैम्प लगाकर डायबिटिज व रक्तचाप का नि:शुल्क जांच शिविर आयोजित किया। रेनुका डायग्नोसिस सेंटर के टेक्नीशियन के सहयोग से लगभग 200 व्यक्तियों और लायन सदस्यों का नि:शुल्क चेकअप किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रोहित राजवाड़े ने की। तत्पश्चात फूड फॉर हंगर के तहत खिचड़ी वितरण किया गया। जिसमें लगभग 1500 लोगों ने खिचड़ी का लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में पीएमजेएफ जयप्रकाश अग्रवाल, रोहित राजवाड़े, राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), रविशंकर सिंह, नन्दकिशोर अग्रवाल, संतोष खरे, भगवती अग्रवाल, दीपक माखीजा, दीपक अग्रवाल, भाविन उपाध्याय, रमेश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















