नपं पाली में भाजपा के अजय की एकतरफा जीत

कोरबा-पाली। नगर पंचायत पाली में जनादेश भाजपा के पक्ष में गया। यहां अध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार अजय जायसवाल (गप्पू) ने कॉंग्रेस की सावित्री श्रीवास को एकतरफ़ा मुकाबले में 763 वोट से पराजित किया।

नगर पंचायत के 15 वार्ड में से 8 भाजपा, 6 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। भाजपा के एक बागी प्रत्याशी ने निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए विजय हासिल की। भाजपा के अजय जायसवाल ने 2100, कांग्रेस की सावित्री श्रीवास 1337, गोंगपा के कमल दास 100 मत प्राप्त किए।