निकाय चुनाव में खुला ‘आप’ का खाता, बोदरी से नीलम विजय वर्मा अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम अब आने शुरू हो गए है। रुझानों और परिणामों में बीजेपी शानदार वापसी करते हुए नजर आ रही है। रायपुर में मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे रिकॉर्ड जीत की ओर आगे बढ़ रही हैं।

बिलासपुर के बोदरी नगर पालिका में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा अध्यक्ष पद के निर्वाचित हुई हैं।