छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई, इसके बाद 9.30 बजे से ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) के मतों की गिनती जारी है। प्रारंभिक रुझानों में 10 नगर निगम में महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
10 नगर निगमों में महापौर और पार्षदों के साथ 49 नगपालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों के अध्यक्ष और पार्षद पद उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। मतगणना स्थलों पर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। राजनीतिक दल के प्रत्याशी और कार्यकर्ता उत्साह के साथ मतगणना स्थल में पहुंच गए हैं।
निगमों में ट्रिपल इंजन की सरकार आएगी या कांग्रेस की दोबारा सत्ता में वापसी होगी, यह बात दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगी। सबसे पहले महापौर व अध्यक्ष पद के लिए और उसके बाद क्रमशः वार्डवार (वार्ड क्रं. 1 से प्रारंभ करते हुए) मतगणना हो रही है।
जगदलपुर में भाजपा प्रत्याशी संजय पांडे आगे
बता दें कि विगत मंगलवार को 72.19 प्रतिशत मतदान हुआ था। दुर्ग और सुकमा जिले के नगरीय निकायों के रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए पांच वार्डों में उप चुनाव कराया गया था।
महापौर पद के लिए इनके बीच मुकाबला
रायपुर में भाजपा की मीनल चौबे और कांग्रेस की दीप्ती प्रमोद दुबे
दुर्ग में भाजपा की अलका बाघमार और कांग्रेस की प्रेमला पोषण साहू
राजनांदगांव में भाजपा के मधुसूदन यादव और कांग्रेस के निखिल द्विवेदी
जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय और कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू
रायगढ़ में भाजपा के जीवर्धन चौहान और कांग्रेस के जानकी काटजू
कोरबा में भाजपा की संजू देवी राजपूत और कांग्रेस की उषा तिवारी
बिलासपुर में भाजपा की पूजा विधानी और कांग्रेस के प्रमोद नायक
अंबिकापुर में भाजपा की मंजूषा भगत और कांग्रेस के अजय तिर्की
चिरमिरी में भाजपा के राम नरेश राय और कांग्रेस के डॉ. विनय जायसवाल
यहां प्रत्याशी चुनाव लड़े बिना ही जीत गए
मतदान से पहले ही 32 प्रत्याशी पार्षद पद पर विजयी हो गए थे। इसमें 15 जिलों के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के पार्षद हैं। दुर्ग और सुकमा जिले में नगरपालिका उपचुनाव से पहले दो प्रत्याशी जीते हैं। बसना नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए खुशबू अग्रवाल निर्विरोध विजयी हो चुकी हैं।
धमतरी की नगरी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद से भाजपा के बलजीत छाबड़ा की 200 मतों से जीत। 2800 मतों से किया लीड। यहां पर 11 पार्षद पदों पर भाजपा, 3 पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय की जीत हुई।
बीजापुर नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की गीता सोम पुजारी की 1376 जीत। कांग्रेस के सुनीता हेमला को हराया।
दुर्ग के रिसाली उप चुनाव में भाजपा के हर वंश केसरिया को 593 और कांग्रेस के राहुल राय को 814 वोट मिले, कांग्रेस प्रत्याशी जीते।
जगदलपुर नगर निगम के 48 में से 36 में भाजपा आगे।
चरोद नगर निगम में इनकी हुई जीत
भिलाई चरोदा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 34 देव बलोदा वार्ड में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी शिव कुमारी ललित यादव ने जीत हासिल की है। शिव कुमारी ललित यादव ने कांग्रेस के प्रत्याशी हेमंत कुमार वर्मा को 917 मतों से पराजित किया है। शिव कुमारी ललित यादव को कुल 1333 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कुमार वर्मा को 416 वोट मिले।
पांडातराई नगर पंचायत में भाजपा की सरिता रामकुमार सोनी की जीत 700 से अधिक वोट से जीतीं। लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष बीजेपी संतोष मिश्रा जीते। दुर्ग जिले में हुए निकाय चुनाव में भाजपा का खाता खुला। देव बलोदा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















