कोरबा। कनकेश्वरधाम कनकी में श्री लक्ष्मीनारायण हृदय यज्ञ एवं भविष्य महापुराण कथा का आयोजन कनकेश्वर मंदिर परिसर में 13 फरवरी से किया जाएगा। कथावाचक पं. विनय कुमार मिश्र सीपत (बालको) वाले रहेंगे एवं आचार्य रूपक महाराज व गिरीश रहेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक पुजारी पुरूषोत्तम प्रसाद ने बताया कि 13 फरवरी को कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 14 फरवरी को कथा प्रारंभ होगा।
वहीं 20 फरवरी को पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा एवं भंडारा का आयोजन किया जावेगा। कनकेश्वर धाम मंदिर के प्रधान पुजारी पुरूषोत्तम प्रसाद के द्वारा सभी क्षेत्रवासियों एवं जिलेवासियों को संगीतमयी कथा के रसपान के लिए आमंत्रित किया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















