भाजपा प्रत्याशी सहित 6 पर एफआईआर दर्ज

कोरबा । नगर निगम चुनाव में वार्ड 26 से भाजपा प्रत्याशी अजय विश्वकर्मा और उनके समर्थकों पर मतदाता से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का संगीन आरोप लगा है।

मामला मतदान केंद्र पर जबरन वोट डलवाने से जुड़ा है।

पीड़ित अंचल अग्रवाल की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अजय विश्वकर्मा समेत संजय सिंह, जगविंदर सिंह (कक्का), शक्ति दास, विकास यादव, पूर्णिमा भट्टाचार्य व अन्य 15-20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने पूरे वार्ड में गश्त तेज कर दी है।