शराब सेवन कर अक्सर लोगों के साथ गाली गलौज और मारपीट करने वाले 45 वर्षीय जयसिंह सांवरा ने फांसी लगा ली।
कोरबा शहर के गांजा गली संजय नगर निवासी रोहित सांवरा ने बताया कि उसका और उसके मौसा का परिवार मतदान करने गया था वहां से रोहित जब वापस लौटा तो उसे पता चला कि उसके मौसा जयसिंह सांवरा ने फांसी लगा ली है।
रोहित ने बताया लोगों की मदद से जय सिंह के गले की रस्सी काटकर उसे अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
रोहित ने बताया कि उसके मौसा जय सिंह अक्सर शराब पीकर लोगों के साथ विवाद करते थे उनका मानसिक संतुलन भी बिगड़ने लगा था।
उनकी इलाज के साथ ही झाड़ फूंक के जरिए भी सेहत ठीक करने की कोशिश की जा रही थी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677