कोरबा के कटघोरा वनमंडल में हाथियों की मौजूदगी ने सभी को परेशान कर रखा है। केंदई रेंज के चोटिया खदान डंपिंग के पास हाथियों के झुंड को देखकर हड़कंप मच गया। जंगली हाथियों की भीड़ को देखकर ग्रामीण सहम गए। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को खदेड़ने के प्रयास में जुट गई है।
कोरबा के कटघोरा वनमंडल में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग के लिए हाथी किसी नासूर से कम नहीं है। रिहायशी इलाके में जंगली हाथियों के पहुंचने से समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर से हुआ।
केंदई रेंज के चोटिया इलाके में हाथियों का दल अचानक पहुंच गया। खदान डंपिंग के पास हाथियों को देखकर ग्रामीण सहम गए। हाथियों के कारण दहशत से भरे ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें खदेड़ने में जुट गई।
ग्रामीणों की मानें तो हाथियों के झुंड में बेबी एलिफेंट भी है। वहीं हाथी आसपास काफी लंबे समय से विचरण कर रहे हैं। फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा शाम होते ही लोग घर से नहीं निकलते के गांव ऐसे हैं, जो जंगल से लगे हुए हैं। उन्हें हाथियों का ज्यादा डर बना रहता है।
वन विभाग की टीम जंगल से लगे गांव में मुनादी कर रही है और ग्रामीण को जंगल की ओर जाने से रोका जा रहा है। वहीं हाथियों पर वन विभाग की टीम लगातार नजर रखी हुई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















