एनटीपीसी इंटक के अध्यक्ष बने केपी चंद्रवंशी

नरेंद्र कुमार तिवारी को महामंत्री का दायित्व

कोरबा। जिले में एनटीपीसी राष्ट्रीय ताप विद्युत कर्मचारी संघ के त्रिवार्षिक चुनाव एवं पंजीयन कार्यक्रम में एनटीपीसी इंटक के एडिशनल सेंट्रल लीडर केपी चंद्रवंशी ने कोरबा-एनटीपीसी इंटक के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं।

नरेंद्र कुमार तिवारी को यूनियन से महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। अध्यक्ष एवं महामंत्री के बाद संघ के उपाध्यक्ष के रुप में युगल किशोर भोंसले, मेला राम, मदन गोपाल, हेमंत कुमार, राम लाल पटेल को जिम्मेदारी प्रदान की गई है।

संघ के उपमहासचिव जे.पी. पांडे, श्रीमती अर्चना सिंह व एम.के. वर्मा, कोषाध्यक्ष आर.के. देवांगन, संगठन सचिव  तांत्रिक प्रसाद राठौर, कार्यालय प्रभारी एवं सचिव सीवी गजभिए, संघ के सचिव अनिल कुमार साहू, धनु प्रसाद अजय, अजीत उरांव, आई.पी. नायक, विकास कुमार बुनकर, अजय चौहान, रोशन मिंज, केके गवेल, उप कोषाध्यक्ष आरके कटारे एवं बनवाली धीवर को बनाया गया है।

कार्यकारिणी में बीआर रजक, सुमित कुमार, आतिश उपाध्याय, एस.आर. भार्या, लखन लाल कवर, पंकज गुप्ता, टी.आर. साहू, अंकित गुप्ता, के. निक्को टोप्पो, जगमोहन, प्रमोद कुमार, गुलाब सिंह राठौर, सौरभ गुप्ता, संतोष आंचल, जी.पी. साहू, नरेश मीणा, दीपचंद मीणा, कृष्ण कुमार, रोहित पटेल, गजेंद्र पाल, एस.के. सोनी, अभिनेष शर्मा, विनय कुमार, आई केरकेट्टा शामिल हैं।