कोरबा। इसी अंतिम सप्ताह में छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के बैनर तले रायपुर में एक स्टेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन (सीजीबीए) के तत्वावधान में खेलो इंडिया की अस्मिता योजना के तहत महिला खिलाडिय़ों (अंडर-17, 19 बालिका एवं महिला वर्ग) के लिए राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
यह स्पर्धा इसी माह 25 से 28 फरवरी के बीच रायपुर में आयोजित होगी। सीजीबीए की ओर से इस संबंध में विस्तृत जानकारी कोरबा जिला बैडमिंटन संघ (केडीबीए) समेत प्रदेशभर के एसोसिएशन को जारी कर दी गई है।
केडीबीए को भेजे गए दिशा-निर्देश में कहा गया है कि वे कोरबा जिले के खिलाडिय़ों को सूचित कर प्रक्रिया पूरी करने जरुरी बातों से अवगत कराएं। साथ ही कहा गया है कि टूर्नामेंट का विवरण और प्रवेश पंजीकरण की प्रक्रिया भी जल्द ही जारी की जाएगी।
इस बीच एसोसिएशन से कहा गया है कि वे जिन खिलाडिय़ों की एंट्री खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिये भेजेंगे, उन सभी खिलाडिय़ों के लिए स्वयं का बैंक खाता होना अनिवार्य है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















