कोरबा। विश्व कैंसर दिवस पर लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट अवेयरनेस ऑफ पीडियाट्रिक कैंसर के अंतर्गत चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत वल्र्ड कैंसर डे 2025 की थीम यूनाइटेड बाय यूनीक पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के तत्वाधान में स्त्री, पुरुष एवं बच्चों में होने वाले सभी प्रकार के कैंसर पर जागरुकता कार्यक्रम तथा नि:शुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर 4 फरवरी को पतंजलि चिकित्सालय, शिव औषधालय में आयोजित किया गया।
जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव लायन नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने सभी प्रकार के कैंसर उनके लक्षण , कारण एवं उनसे बचाव के विषय मे विस्तार से बात करते हुये जंक फूड तथा फास्ट फूड के सेवन एवं गुटखा, गुड़ाखु और तम्बाकू के नशे को इसका सबसे बड़ा कारण बताते हुये सभी को इनसे दूर रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम में लायंस क्लब एवरेस्ट के संरक्षक लायन सुधीर सक्सेना, अध्यक्ष शिव जायसवाल, कोषाध्यक्ष गजेंद्र राठौड, नेत्रनन्दन साहू, कमल धारिया, अश्विनी बुनकर, देवबलि कुंभकार, चक्रपाणि पांडे, महेंद्र साहू, सरस्वती मिश्रा, नेहा कंवर, राकेश इस्पात, सिद्धराम शाहनी, श्रीमती कमला कुंभकार एवं श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना मत्वपूर्ण योगदान दिया ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
