कोरबा। नगरीय निकाय चुनाव के तहत मतदान की तिथि अब ज्यादा दूर नहीं। आज से ठीक छठवें दिन मतदान होंगे। ईव्हीएम में बटन दबाकर नगर निगम कोरबा समेत सभी नगरीय निकायों में लोग अपनी-अपनी पसंद के प्रत्याशियों का भाग्य लॉक करेंगे। यह पहली बार है, जो नगरीय निकाय चुनाव में एक ही वक्त पर दो बार बटन दबाकर अपना मत अर्पित करना होगा।
ऐसे में ईव्हीएम को लेकर कई सवाल भी मतदाताओं के मन में उठ रहे हैं। इन्हीं जिज्ञासाओं का समाधान करने कोरबा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत (आईएएस) के दिशा-निर्देश पर ईव्हीएम प्रदर्शनी दल विभिन्न स्थानों, वार्डों, कॉलानियों, बस्तियों व स्कूल-कॉलेजों में जाकर नगरीय निकाय चुनाव में ईव्हीएम से मतदान की विधि से अवगत करा रहे हैं।
इसी कड़ी में बुधवार को ईव्हीएम प्रदर्शनी दल के तीन सदस्यों ने पुरानी बस्ती कोरबा स्थित कमला नेहरू महाविद्यालय में ईव्हीएम की पाठशाला लगाई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने सबसे पहले ईव्हीएम का बटन दबाकर मतदान प्रक्रिया को करीब से देखा। इसके बाद महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों-कर्मियों व छात्र-छात्राओं ने भी प्रक्रिया को आजमाया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
