कोरबा। भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने दादरखुर्द, खरमोरा वार्ड, रिसदा, बेलगिरी बस्ती समेत कई वार्डों का सघन दौरा कर मतदाताओं से संवाद कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में जिस रफ्तार के साथ कोरबा शहर का दायरा शहर के चारों तरफ बढ़ा, उस रफ्तार से विकास नहीं हुआ। श्रीमती राजपूत ने कहा कि इन वर्षों में एसईसीएल, सीएसईबी, बालको, एनटीपीसी से सेवानिर्वित होने के बाद लोगों ने जमीन खरीद कर कोरबा शहर में बसे हैं। आज शहर के बहुत सारे वार्डों में सैकड़ो नए मोहल्ले बसे, लेकिन उन मोहल्लों तक आज पर्यन्त न तो सडक़ बनी है, न ही नाली की व्यवस्था है। बांस बल्लियों में खींचकर लोग बिजली ले रहें हैं।
श्रीमती संजू देवी राजपूत ने वादा किया कि नगर निगम में भाजपा की सरकार बनने के बाद पूरे शहर के ऐसे वार्डों के मोहल्लों को चिन्हित किया जाएगा, प्राथमिकताओं के साथ मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 10 साल में कोरबा शहर की चुनिंदा सडक़ों को ही बार-बार बनाते रहे, हर बार सडक़ उखड़ती रही। राशि का उपयोग पूरे नगर निगम क्षेत्र में नहीं किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















